
जमशेदपुर : होली से आठ दिन पूर्व दो मार्च से होलाष्टक शुरू हो गया. वहीं होली को लेकर शहर में तैयारियां शुरू हो गयी हैं. बाजारों में जहां रंग-बिरंगी तरह-तरह की पिचकारियां सज गयी हैं, वहीं जगह-जगह होलिका दहन की तैयारियां भी शुरू हो गयी हैं. होलिका दहन से पूर्व भी कुछ महत्वपूर्ण तिथियां हैं, जिन्हें ध्यान में रखा जाना जरूरी है. जुगसलाई के चौक बाजार स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर के पंडित श्रवण कुमार जोशी के अनुसार इन तिथियों का अपना महत्व है.
महत्वपूर्ण तिथियां व जानकारी
– फाल्गुन शुक्ल 10 गुरुवार, 5 मार्च, ढाल थापना, कोई भद्रा नहीं.
– फाल्गुन शुल्क 11 शुक्रवार, 6 मार्च, भद्रा कर्क के चंद्र में है.
– फाल्गुन शुक्ल 15 सोमवार, 9 मार्च पूर्णिमा व्रत, होलिका दहन व जेल पोठी, दोपहर 12.30 के बाद.
– होलिका दहन सोमवार 9 मार्च संध्या 6.00 बजे, नया बाजार, जुगसलाई.
– होली उत्सव मंगलवार 10 मार्च.








