
रांची : झारखंड में कोरोना वायरस का खौफ सिर चढ़कर भेजा गया है. पूरे देश के साथ झारखंड में भी इसको लेकर एलर्ट है. इसके तहत झारखंड की राजधानी रांची में कोरोना वायरस के चार संदिग्ध मरीज मिले है. इन चारों को रांची के रिम्स अस्पताल में भरती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. इसको लेकर उन चारों मरीजों को रिम्स के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है. बताया जाता है कि, उन चारों में सर्दी, खांसी, तेज बुखार के लक्षण पाये गये है, जिसके बाद उनको आइसोलेशन वार्ड में भरती करा दिया गया है. भारत सरकार के गाइडलाइन के मुताबिक, ऐसे मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में रखा जाना है, जिसके तहत यह कार्रवाई की गयी है. रिम्स के चिकित्सक व माइक्रोबायोलॉजी के एचओडी डॉ मनोज कुमार ने इसकी पुष्टि की है. इसके तहत बताया गया है कि चारों संदिग्धों को दूसरे देशों से रांची आये है, उनकी तबीयत खराब है. सभी मरीजों का सैंपल लेकर कोलाकाता स्थित नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ कालरा एंड इंटेरिक डिजीज में जांच के लिए भेजा गया है. बताया जाता है कि पलामू के हैदरनगर का रहने वाला एक मरीज है, जो हाल ही में चीन के वुहान शहर से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा, जिसके बाद उसको रांची एयरपोर्ट से 108 एंबुलेंस से रांची के रिम्स लाया गया है. इसके अलावा एक अन्य युवक धनबाद जिले के सुनसानबढ़िया का आया है, जो पिछले दिनों ही मोबाइल कंपनी के ट्रेनिंग के लिए चीन के गाउनजुई शहर गया था. वह 21 साल का युवक है. इसके अलावा एक रांची के ही दंपत्ति यानी पति-पत्नी है, जिनका इलाज चल रहा है. इसके बाद उन चारों को रांची के रिम्स में भरती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. इसके अलावा उनके उच्चस्तरीय जांच के लिए पुणे के लैब में भी भेजा गया है.







