
चक्रधरपुर : आदिवासी कुड़मी समाज चक्रधरपुर प्रखंड इकाई के द्वारा शहीद निर्मल महतो कुडमी भवन में झारखंड आंदोलनकारी भूतपूर्व सांसद शहीद सुनील महतो की 13 वीं पुण्यतिथि मनाई गई. इस अवसर पर जिला सचिव संजीव महतो ने कहा कि 13 साल बाद भी इस हत्याकांड की सीबीआई जांच पूरी नहीं हो पाई है. कुडमी समाज झारखंड सरकार से हत्या का राज खोलने तथा दोषियों को सजा दिलाने की मांग करता है. कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष रत्नाकर महतो, युवा प्रखंड अध्यक्ष रोशन महतो, गुलशन महतो शत्रुघ्न महतो सुमित माता अनिल महतो खेमानंद महतो समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
[metaslider id=15963 cssclass=””]







