
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत सरकारी उच्च विद्यालय में हो भाषा के शिक्षकों का बहाली 2019 के अगस्त माह में हुई थी. तब से शिक्षक नियमित रूप से विद्यालयों में योगदान दे रहे हैं, मगर छह माह बीत जाने के बाद भी शिक्षकों को कोई मानदेय नहीं मिल पाया है. इससे शिक्षकों की आर्थिक स्थिति अत्यंत ही दयनीय हो चली है. उनके घरों में खाने-पीने तक की चीजें नहीं हैं. उन्हें विद्यालय जाने-आने में भी परेशानी हो रही है. गुरुवार को हो भाषा शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने उप विकास आयुक्त से मुलाकात कर अपनी समस्या बतायी. वहीं शुक्रवार (छह मार्च) को सभी शिक्षक क्षेत्र की पहली महिला संसद से मिल कर अपनी समस्या को बताएंगे. उप विकास आयुक्त से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में शिक्षक पांडूराम हाईबुरू, चंद्रावती बिरूवा, गोनो हेस्सा, दामोदर हेंब्रम, रायमुनि बारी, सोमवारी पूर्ति, सोमवारी कोन्डाकेल, जेमा हाईबुरू, सोनी बोदरा, हरिचरण बोदरा, राखी हेंब्रम, जयमिला सिंकू, छोटी सवैयां, पूनम पूर्ति, बामाई बिरूली, लिट्टे गागराई, नीतिमा बांकिरा व अन्य शिक्षक-शक्षिकाएं शामिल थे.
शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कहा

गोनो हेस्सा. 
चंद्रावती बिरुवा. 
पांडूराम हाईबुरू.
- शिक्षिका चंद्रावती बिरुवा ने कहा कि मानदेय नहीं मिलने के कारण घर की स्थिति दयनीय होती जा रही है. बिना पैसा के विद्यालय आने में भी परेशानियां हो रही है. एक महिला ही महिला की परेशानी समझ सकती है. इसलिए कल हम सब महिला सांसद गीता कोड़ा से मिलकर अपनी समस्या को बताएंगे.
- चक्रधरपुर से आये शिक्षक पाडूराम हाईबुरू ने कहा कि मानदेय नहीं मिलने के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. अपनी समस्या को लेकर उप विकास आयुक्त से हमने मुलाकात की और समस्या को बतायी. कल सांसद गीता कोड़ा से मुलाकात कर अपनी समस्या से अवगत करायेंगे, ताकि हमारी परेशानी जल्द से जल्द सरकार तक पहुंचे और हमें मानदेय मिलना चालू हो जाए.
- शिक्षक गोनो हेस्सा ने कहा कि विद्यालय में योगदान किये गुए छह माह बीत गये, लेकिन अभी तक मानदेय नहीं मिला है. इस कारण स्कूल आने-जाने में हमें काफी दिक्कत हो रही है. गाड़ी में तेल भरवाने तक के लिए हमारे पास पैसे नहीं हैं.



















