
जमशेदपुर : प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 8 मार्च को रेड क्रॉस भवन, साकची में टाटा स्टील समूह की कम्पनी जेमीपॉल के सहयोग से आयोजित होने वाला रक्तदान शिविर महामानव जेएन टाटा के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया जायेगा. 8 मार्च को जेमीपॉल के प्रबंध निदेशक पीएस रेड्डी एवं उनके सहकर्मियों द्वारा रेड क्रॉस भवन में रक्तदान शिविर का समारोहपूर्वक उद्घाटन किया जायेगा.
रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने आग्रह किया है कि जिन्दगी के खूबसूरत रंगों का आनंद सभी उठा सकें, इसलिए रक्तदान करें और हर जिन्दगी को आनंदित रहने का अवसर प्रदान करें, ताकि जरूरत होने पर हर जरूरतमंद को समय पर रक्त मिले और उस परिवार में खुशियों के रंग को फीका न होना पड़े.








