
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजामदा स्थित जाहेरटोला और लुपुंगटोला में गरीबों को राशन नहीं मिल पा रहा है. इन सारे इलाके में गरीब लोग रहते है. पति कमाने नहीं जा पा रहा है जबकि बच्चे और परिवार भूखे रहने को मजबूर है. सिर्फ शहरी इलाके तक ही सारी सुविधाएं लोगों को मिल रही है, लेकिन जाहेरटालो में कोई सुविधा नहीं पहुंच पा रहा है. पत्रकारों का दल जब लोगों का हाल जानने के लिए पहुंचा तो पाया कि घरों में अनाज नहीं है.
किसी के पास राशन कार्ड नहीं है. राशन कार्ड नहीं होने के कारण मुखिया और राशन दुकानदार राशन देने को तैयार नहीं है. हालात यह है कि वे लोग खुद को ठगा महसूस कर रहे है कि आखिर वे लोग जाये तो कहां जाये. इसको लेकर हर कोई भूखे पेट सोने को मजबूर है. इसको लेकर जनप्रतिनिधियों को पत्रकारों ने ही सूचित किया ताकि इस तरह की परेशानी का सामना करना नहीं पड़े. इस दौरान लोगों ने अपना दर्द भी बयां किया और बताया कि उनके पास राशन कार्ड नही है, खाने का सामान तक नहीं मिल रहा है. मुखिया या कोई जनप्रतिनिधि तक उनकी सुधि नहीं ले रहा है. क्षेत्र के विधायक भी देखने को तैयार नहीं है.
झारखंड सरकार की ओर से आवश्यक कदम उठाया गया है. इसको लेकर सरकार के स्तर पर कदम तो उठाया गया है, लेकिन शहरी इलाके के बाहर के लोगों तक उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है. इसको लेकर गांव के लोग परेशान है. इसको लेकर शहरी इलाके से सटे हुए सारे इलाकों में भी विशेष मशीनरी बनाने की जरूरत है, जिसके आधार पर गरीबों तक खाने के सामान मुहैया हो सके.







