
चक्रधरपुर : स्थानीय नगर पर्षद के चैयरमेन केडी ने शहर में व्यापक रूप सैनिटाइजेशन करने का कार्य वार्ड नंबर 23 पोटका से आरंभ किया. इस दौरान उन्होंने बताया कि पोटका से शुरू होकर सीधे हीरो होंडा शोरूम तक सैनिटाइजेशन किया जायेगा. उसके बाद भारत भवन से धातकीडीह, पवन चौक से पुरानी बस्ती होते हुए थाना मोड़ एसबीआई तक तथा पवन चौक से बाटा रोड होते हुए तंबाकू पट्टी होकर टेबल लाइन तक सैनिटाइजेशन किया जायेगा. इसी तरह शहर के विभिन्न इलाकों में जहां अग्निशामक वाहन नहीं पहुंच सकेगा वहां पर भी सैनिटाइजेशन समान रूप से होगा. इस दौरानवार्ड पार्षद दिनेश जेना, नन्दू बारला, अग्निशमक वाहन पदाधिकारी दिनेश सिंह, हवलदार सुदामा पासवान, सिपाही कृष्ण यादव, पुरुषोत्तम कुमार महतो, सिटी मैनेजर धीरज कुमार, कनीय अभियन्ता राजेश कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे.








