
जमशेदपुर : झारखंड में शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजकर 55 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक जमशेदपुर में ही इसका केंद्रबिंदु था, जिसकी तीव्रता 4.7 थी, जिससे कुछ सेकेंड के लिए धरती डोली थी, जिसको नेशनल सेन्टर फ़ॉर सिस्मोलाजी ने रीड किया. नेशनल सेन्टर फ़ॉर सिस्मोलाजी के मुताबिक, देश के कर्नाटक से यह भूकंप उठा, जिसका कर्नाटक में तीव्रता 4.0 थी लेकिन झारखंड के जमशेदपुर में इसकी तीव्रता बढ़कर 4.7 हो गई. वैसे इस भूकंप के झटकों से किसी तरह का जान माल का कोई नुकसान नही हुआ है लेकिन यह जरूर पता लगाया जा रहा है कि यह प्राकृतिक बदलाव किस कारण आया और क्या वजह रही थी. आपको बता दे कि जमशेदपुर में पहले भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. आपको बता दे कि दलमा जंगल के कारण और प्राकृतिक बैलेंस के कारण आज तक भूकंप के कारण किसी कारण नुकसान नही होता है. वैसे आम लोगों ने इस झटके को कम ही महसूस किया है.
7 की तीव्रता सबसे ज्यादा नुकसान पहुँचता है
जमशेदपुर में शुक्रवार को 4.7 की तीव्रता रिकॉर्ड किया गया. वैसे इसकी रीडिंग नेशनल सेन्टर फ़ॉर सिस्मोलाजी में की जा रही है. जमशेदपुर में भूकंप का तीव्रता कम था. इसकी रीडिंग 3 से शुरू होता है जो 7 तक अगर चला गया तो काफी नुकसान पहुँचा सकता है.







