• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, July 20, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur-politics-सरयू राय की पार्टी भारतीय जनमोरचा के नेता ने कहा-बिरसानगर के वकील हत्याकांड में कहीं ”अभय सिंह” का ही तो हाथ नहीं, नैतिकता के तहत अपराध में शामिल अमूल्यों को सरयू राय ने निकाल दिया, जमीन घेरने वाले रघुवर दास व अभय सिंह दूसरे पर आरोप नहीं लगाये, भाजपा को बरबाद करके दम लेंगे रघुवर व अभय, जानें क्या-क्या लगाया है आरोप-video

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक और पूर्व मंत्री सरयू राय की पार्टी भारतीय जनमोरचा के नेताओं ने कहा है कि अभय सिंह की भी संलिप्तता बिरसानगर के वकील प्रकाश यादव की हत्या में हो सकती है. भारतीय जन मोर्चा जमशेदपुर महानगर का एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन साकची कार्यालय में किया गया. इसमें जिला संयोजक राम नारायण शर्मा, कोल्हान प्रभारी संजीव आचार्य, जमशेदपुर पूर्वी के संयोजक अजय सिन्हा, जमशेदपुर पश्चिम के संयोजक मुकुल मिश्रा, साकची मंडल के विधायक प्रतिनिधि जोगिन्दर सिंह जोगी आदि शामिल थे.

ADVERTISEMENT

संवादाता सम्मेलन में बताया गया कि अभय सिंह के द्वारा दिये गये प्रेस बयान में यह कहा गया कि प्रकाश यादव ने घटना के दो दिन पहले मैसेंजर पर उन्हें सूचना दिया था कि प्रकाश यादव के ऊपर कोई घटना घट सकती है. इस पर हम सभी अभय सिंह से यह जानना चाहते हैं, जब उनको इस घटना कि जानकारी दो दिन पूर्व मिल गयी थी, तो उन्होंने प्रशासन को इसकी सूचना क्यों नहीं दी. स्वर्गीय प्रकाश यादव ने घटना से पहले फेसबुक पर एक पोस्ट किया था कि ‘जिंदगी जब कठिन समय में नाच नाचाती है तो ढोलक बजाने वाले भी अपने ही व्यक्ति होते हैं’ यह पोस्ट कहीं अभय सिंह की ओर इशारा तो नहीं करता. प्रशासन इसकी जांच करे कि प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रकाश यादव की हत्या पर अभय सिंह की संलिप्तता तो नहीं है.

पूरा शहर जानता है कि अभय सिंह का पूरा परिवार आपराधिक, दबंग एवं भू-माफिया प्रवृत्ति का है. जमीन नापना और जमीन पर कब्जा करना और जमीन को कब्जे में लेने के लिए गोली चलाना और जान तक ले लेना इस परिवार का पेशा है. इसके कई उदाहरण मौजूद हैं जिसमें से एक अगस्त, 2005 में साकची कालीमाटी रोड में गोलीकांड है जिसमें कईयों की जान चली गयी और यह मामला अभी भी कोर्ट में लंबित है. ताजा उदाहरण के तौर पर फरवरी 2020 में भालुबासा की निवासी पिंकी कुमारी को जमीन के लिए गोली मार देने की धमकी अभय सिंह के भाई दिलीप सिंह ने दिया था. उक्त महिला ने इसके खिलाफ सीतारामडेरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज करवाया है. इसी तरह अभय सिंह और उसके परिवार के खिलाफ और भी कई मामले मौजूद हैं जिसे भारतीय जन मोर्चा के कार्यकर्ता आनेवाले समय में उजागर करेंगे.

ये सारे आरोप भी लगाये गये :

  • अभय सिंह ने जिस प्रकार पर्यावरणविद सरयू राय पर यह आरोप लगाया कि ‘स्वर्णरेखा का पानी नापते-नापते जमीन नापने लगे’ यह भाषा का प्रयोग कोई जाहिल व्यक्ति ही कर सकता है. सरयू राय नागरिकों के हित में पर्यावरण के प्रति हमेशा सचेत और जागरूक रहते हैं न कि अभय सिंह जैसा किसी के घर और जमीन पर नजर रखते हैं.
  • क्या अभय सिंह यह बतायेंगे कि विगत 10 वर्षों के विधायकी काल में विधायक सरयू राय द्वारा कितना सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया गया है और कहाँ-कहाँ किया गया है और अभय सिंह को खुद भी अपने बारे में बता देना चाहिए कि जमीन के लिए कब-कब गोली चलायी और कितनों के घरों में जाकर धमकी दिया है तथा कितने जमीन का अतिक्रमण किया.
  • अभय सिंह द्वारा काशीडीह स्थित सामुदायिक विकास केन्द्र की जमीन को दुर्गा पूजा पंडाल के निर्माण के बहाने अतिक्रमण कर लिया गया. अब इस जमीन का उपयोग शादी-विवाह जैसे कार्यों में व्यावसायिक इस्तेमाल कर अवैध रूप से भाड़ा वसूलने का कार्य किया जा रहा है। क्या इससे सरकार को राजस्व प्राप्त होता है?
  • अभय सिंह द्वारा काशीडीह स्लैग रोड अवस्थित नाले का भी अतिक्रमण कर लिया गया है. इस प्रकार के न जाने कितने मामले होंगे जो बहुत जल्द सामने लाया जाएगा.
  • बर्मामाइन्स लांगटांग बस्ती के निवासियों के लिए टाटा स्टील ने रूईया पहाड़ में घर बनाने की अनुमति दिया लेकिन लाँग टांग के विस्थापित के साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के कुछ सहयोगियों द्वारा वहां जमीन को अतिक्रमण कर जमीन बेचने का काम किया गया. साथ ही वे स्वयं वहां पर आलिशान मकान बनाने का काम किये. इस कार्य में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का पूर्ण सहयोग रहा है. इसके एवज में रघुवर दास के सहयोगियों ने उन्हें रिझाने के लिए उस विस्थापित बस्ती का नाम रघुवर नगर रख दिया. क्या यह जमीन अतिक्रमण करने की श्रेणी में नहीं आता है? इसकी जाँच होनी चाहिए.
  • वर्ष 2018 में अभय सिंह ने एक फेसबुक पोस्ट के माध्यम से रघुवर दास पर आरोप लगाया गया था कि ‘‘मुख्यमंत्री भी अतिक्रमणकारी है, किसी को संदेह है तो मैं सबूत दे दूँ’’. भारतीय जन मोर्चा अभय सिंह से यह जानना चाहती है कि 2018 से आजतक उन्होंने सबूत क्यो नहीं सार्वजनिक किया? अब रघुवर दास जमीन अतिक्रमणकारी है या नहीं? अभय सिंह को स्पष्ट करना चाहिए. बहुत जल्द भारतीय जन मोर्चा अभय सिंह और रघुवर दास के जमीन अतिक्रमण से संबंधित सूची को जिला प्रशासन को देकर जाँच की मांग करेगा.
  • जिस प्रकार रघुवर दास और अभय सिंह के समर्थकों द्वारा सोशल मीडया और समाचार पत्रों के माध्यम से अमूल्यो कर्मकार को विधायक सरयू राय के नजदीकी दिखा रहे हैं. यह नजदीकी मात्र 6 माह की है. इससे पूर्व इनका संबंध रघुवर दास से 25 वर्षों से रहा है जिसका उदाहरण के तौर पर कई फोटोग्राफ मौजूद हैं.
  • टेल्को प्रबंधन से भारतीय जन मोर्चा जानना चाहती है कि बाईसिक्स के कितने कर्मचारी रघुवर दास के दबाव पर कंपनी नियमों का अवहेलना करते हुए स्थायी किया गया. रघुवर दास द्वारा स्थायी कराये गए कर्मचारियों को कार्य नहीं करने के एवज में वेतन मुहैया कराया जा रहा है. भारतीय जन मोर्चा टेल्को प्रबंधन से मांग करता है कि प्रबंधन द्वारा उन सभी यूनियन के पदाधिकारियों जिन्हें नौकरी से निकाल दिया गया है, उन्हें अविलम्ब कार्य पर बुलाया जाए.
  • रघुवर दास का सोन सुपर कांप्लेक्स का अवैध रूप से जमीन कब्जा कर निर्माण किया गया है.
  • रघुवर दास का अपने रिश्तेदारों के नाम अवैध तरीके से बारीडीह बाजार में दुकानों का आवंटन किया गया.
  • भालुबासा शीतला मंदिर के बगल में अवैध तरीके से कार्यालय का निर्माण काराया गया.
  • भुईयांडीह चैक पर अवैध तरीके से गरीब परिवार की जमीन हथियाकर कांप्लेक्स का निर्माण मूलचंद साहू एवं बिल्डर के द्वारा किया गया.
[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

Jharkhand cabinet meeting : झारखंड कैबिनेट की बैठक मंगलवार को, टाटा लीज समेत कई मसलो पर होगी चर्चा
खबर

Jharkhand cabinet meeting : झारखंड कैबिनेट की बैठक मंगलवार को, टाटा लीज समेत कई मसलो पर होगी चर्चा

July 20, 2026
Jharkhand shravani mela – श्रावणी मेला 2026: मंत्री इरफान अंसारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, 35 हेल्थ कैंप, 41 एम्बुलेंस व 150 से अधिक बेड 24 घंटे रहेंगे तैयार

Tata steel got relief from supreme court : टाटा स्टील को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, भूषण स्टील के अधिग्रहण की आपत्तियों को किया खारिज
खबर

Tata steel got relief from supreme court : टाटा स्टील को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, भूषण स्टील के अधिग्रहण की आपत्तियों को किया खारिज

July 20, 2026
Next Post
jamshedpur-wine-lovers-good-news-जमशेदपुर के शराब के शौकीनों के लिए अच्छी खबर, जमशेदपुर में खुला अब तक का सबसे बड़ा शराब का मॉल, बिग बाजार, रिलायंस फ्रेश जैसा अंदर जाइये, शराब की मार्केटिंग कीजिये और वापस लौट जाइये

jamshedpur-businessmen-strike-जमशेदपुर में व्यापारियों की शनिवार को रहेगी हड़ताल, भाजपा, आजसू समेत कई संगठनों का मिला जोरदार समर्थन

jamshedpur-businessmen-strike-जमशेदपुर में व्यापारियों की शनिवार को रहेगी हड़ताल, भाजपा, आजसू समेत कई संगठनों का मिला जोरदार समर्थन

jamshedpur-administration-action-जमशेदपुर में प्रशासन ने बरती सख्ती, उठाये कई कदम-जमशेदपुर में धरना-प्रदर्शन, राजनैतिक रैली, सामाजिक कार्यक्रमों, बर्थ-डे पार्टी, धार्मिक स्थलों में पूजा-पाठ पर प्रतिबंध, अंतरराज्यीय आगंतुकों को ट्रेवल पास के बिना जिले में नही मिलेगी इंट्री, जाने कैसे प्राप्त कर सकते है इ-पास, संक्रमितों पर नजर रखने और बाजारों व दुकानों पर बढ़ेगा दबिश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Tata steel got relief from supreme court : टाटा स्टील को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, भूषण स्टील के अधिग्रहण की आपत्तियों को किया खारिज

Jamshedpur hospital mou – 111 सेव लाइफ हॉस्पिटल व पीयरलेस हॉस्पिटल के बीच हुआ एमओयू, कैंसर मरीजों को मिलेगी सस्ती सुविधाएं

Jamshedpur jdu : जदयू ने मलेरिया को लेकर उठाया कदम, मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में मरीजों को त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए छह सदस्यीय समिति गठित

Jamshedpur elders group : प्रेमनगर के वरिष्ठ नागरिक परिषद के संस्थापक महामंत्री स्व रामानुज शर्मा के पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, किया गया नमन

Jamshedpur strike : सोनारी में सफाई कर्मियों ने किया हड़ताल, 400 की जगह 300 रुपये ही दे रहा ठेकेदार, देखिये – video

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Tata steel got relief from supreme court : टाटा स्टील को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, भूषण स्टील के अधिग्रहण की आपत्तियों को किया खारिज

Jamshedpur hospital mou – 111 सेव लाइफ हॉस्पिटल व पीयरलेस हॉस्पिटल के बीच हुआ एमओयू, कैंसर मरीजों को मिलेगी सस्ती सुविधाएं

Jamshedpur jdu : जदयू ने मलेरिया को लेकर उठाया कदम, मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में मरीजों को त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए छह सदस्यीय समिति गठित

Jamshedpur elders group : प्रेमनगर के वरिष्ठ नागरिक परिषद के संस्थापक महामंत्री स्व रामानुज शर्मा के पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, किया गया नमन

Jamshedpur strike : सोनारी में सफाई कर्मियों ने किया हड़ताल, 400 की जगह 300 रुपये ही दे रहा ठेकेदार, देखिये – video

Jamshedpur new president : क्राइम कंट्रोल व मानवाधिकार संघ के अध्यक्ष बने विष्णुनाथ तिवारी, संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News