
चाईबासा : मुस्लिम सामुदाय का बकरीद का त्योहार जगन्नाथपुर तथा आसपास क्षेत्र में कोरोना वायरस से बचाव और लॉकडाउन के निर्दैशों का अनुपालन के साथ सादगी के साथ मनाया गया। सामुदाय के लोगों ने यहां अपने अपने घरों में बकरीद की नमाज अदा की। बकरीद के मौके पर प्रशासन ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई। लोगो को बकरीद की बधाई दी। विधि-व्यवस्था की निगरानी के लिए विभिन्न क्षेत्रों में दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी बल को तैनात किया गया था। इधर जगन्नाथपुर में बकरीद पर्व के दौरान लोगों ने अपने अपने घरों में कुर्बानी दी। दूसरी ओर जगन्नाथपुर दुकानदार संघ के द्वारा लिया गया दस दिवसीय शाटडाउन निर्णय का असर तिसरे दिन भी असरदार दिखा। सड़क व मार्केट पर लोगों की भीड़ भी बकरीद पर्व व शाटडाउन के दौरान कम दिखी। जिले में जैंतगढ़ में भी प्रशासन रहा अलर्ट रहा। कोरोना संकट के कारण समुदाय के लोगों ने स्वेछा से घरों में बकरीद की नमाज अदा की। सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कर परिवार के साथ ही बकरीद की नमाज अदा की. कहीं न कोई फंक्शन हुआ, न दावत का एहतमाम न कोई गेट टू गेदर। समाज के लोगों ने सादगी के साथ नमाज़ अदा की।







