
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की कुचियाशोली पंचायत के बालिबांध गांव में विधायक समीर महंती ने 10 फलदार पौधा का रोपन कर ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण करने का संदेश दिया है. मौके पर विधायक श्री महंती ने कहा कि पेड़ पौधा का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है. कहा कि जंगल संरक्षण होगा तभी मनुष्य जीवन सुरक्षित होगा. विधायक ने पौधा रोपन कर ग्रामीणों को कम से कम 5 पौधा लगाने के प्रति प्रेरित किया. मौके पर साहेबराम मांडी, तिरूपति महतो, बलराम महतो, अपु महतो, राजा बारिक समेत अन्य उपस्थित थे.
[metaslider id=15963 cssclass=””]






