
Chaibasa : जिला कांग्रेस के तत्वाधान में स्थानीय कांग्रेस भवन में भारत रत्न भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर पार्टी की ओर से विचार गोष्ठी का आयोजनज किया गया. विचार-गोष्ठी में स्व राजीव गांधी की उपलब्धियों पर चर्चा की गयी. इस क्रम में ने कहा कि पंचायती राज के द्वारा सत्ता का विकेंद्रीकरण कर जन स्वराज की परिकल्पना, कंप्यूटर एवं सूचना तकनीकी का विस्तार, जवाहर नवोदय विद्यालय का निर्माण, 18 वर्ष में मत देने का अधिकार, एसटी-एससी अत्याचार निवारण अधिनियम, राष्ट्रीय एकीकरण, अग्नि मिसाइल, असम- मिजोरम समझौता आदि पर उपस्थित पदाधिकारियों को विस्तृत जानकारी दी.
इस अवसर पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष अम्बु रायचौधरी , कार्यकारी जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई , आर जीपीआरएस को-ऑर्डिनेटर सुनीत शर्मा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीनबन्धु बोयपाई, युवा कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष शिवकर बोयपाई, सेवादल मुख्य संगठन लक्ष्मण हांसदा, नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार, सांसद प्रतिनिधि राजकुमार रजक, त्रिशानु राय, कृष्ण सोय, जितेन्द्रनाथ ओझा, राकेश सिंह, शंकर बिरुली, बीएन पुरती, पूर्व जिप अध्यक्ष अनिता सुम्बरुई, चंद्रावती हेस्सा, शकीला बानो, रजिया खातून, अर्श अली, गुजार अंसारी, मो सलीम, संतोष सिन्हा, बामिया बारी, सुरेश सावैयां, पूनम सावैयां, सहकारिता विभाग अध्यक्ष नीरज कुमार झा, बिरसा कुंटिया, सिद्धार्थ होनहागा, साधु चरण सिंह कुंटिया, प्रदीप राउत, विक्रम बिरुली, राजू कारवा, राजेन्द्र कच्छप, अमर बालमुचू, संजय साहू, कार्यालय सचिव सुशील कुमार दास समेत अन्य लोग उपस्थित थे.








