
Saraikela : जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है. गुरुवार को जिले में आठ नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए. वहीं गुरुवार तक जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 683 तक पहुंच गई है. वैसे गुरुवार को 10 संक्रमित मरीज स्वास्थ हुए जिससे जिले में कोरोना से जंग जीतने वालों की संख्या 345 तक पहुंच गई है.
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिले के सिविल सर्जन डॉ हिमांशु भूषण बरवार ने बताया कि गुरुवार को राजनगर से एक, कुचाई से पांच, खरसावां से एक, चांडिल से एक समेत कुल आठ नए संक्रमित मरीज पाए गए. वहीं गुरुवार को कोरोना केयर सेंटर में इलाजरत दस संक्रमित मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए. उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कोरोना के खिलाफ कुल जंग जीतने वालों की संख्या 345 हो गई है.
सीएस ने कहा कि जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या जहां दिन प्रतिदिन बढ़ रही है वहीं अच्छी खबर ये है कि प्रतिदिन संक्रमित मरीज स्वस्थ्य भी हो रहे हैं और अब तक लगभग आधे मरीजों ने कोरोना से जंग जीत लिया हैं. उन्होंने बताया कि जिले में अबतक सात संक्रमितों की मौत हुई है. वैसे वर्तमान में जिले में 354 कोरोना संक्रमित मरीज हैं, जिनका टीएमएच व एमजीएम समेत सदर अस्पताल, मांगुडीह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं कुचाई एवं चांडिल व नीमडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कोरोना केयर सेंटर में इलाज चल रहा है.








