
Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। गुरुवार को 26 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस तरह संक्रमित होने वालों की कुल संख्या 888 पहुंच गई है। गुरुवार को पॉजिटिव पाए जाने वालों में चाईबासा के 7, चक्रधरपुर के 4, नोवामुंडी के 5, सोनुवा के 2, गोइलकेरा 3 और मंझारी के 5 व्यक्ति शामिल हैं। बता दें कि जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी से जिलेवासियों में हड़कंप है। वहीं जिला प्रशासन ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन करने, अनावश्यक रूप से घर से न निकलने, समय-समय पर सैनिटाइजर या हैंड वाश से हाथ धोने की अपील की है।








