
चाकुलिया : चाकुलिया के टाउन हॉल परिसर में मंगलवार को झामुमो प्रखंड कमेटी के तत्वावधान में रक्त दान शिविर आयोजित हुआ. शिविर का उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि विधायक समीर महंती व बीडीओ देवलाल उरांव ने संयुक्त रुप से किया. विधायक समीर महंती ने कहा कि रक्त दान सबसे बड़ा दान है. रक्त दान कर पुण्य के भागीदार बने. रक्तदान से किसी असहाय और गरीब व्यक्ति की जीवन की रक्षा की जा सकती है. मनुष्य ही रक्त का निर्माता है. रक्तदान जीवन दान के समान है. शिविर में अधिक से अधिक संख्या में लोग भाग लेकर रक्तदान कर जीवन को सफल बनाया. मौके पर बीडीओ देवलाल उरांव, असित मिश्रा, अभय महंती, साहेबराम मांडी समेत अन्य ने भी संबोधित किया. मंच का संचालन गौतम दास ने किया.
इस मौके पर मनीष कुमार, राकेश महंती, मनोज जाना, बुलबुल मंडल,कौशिक महंती बाप्पा कुमार, धनंजय करूणामय, बाप्पी राज राणा, बासुदेब महतो, रत्नेश सिंह, दीप चक्रवर्ती समेत अन्य लोगों ने रक्तदान किया. शिविर के उदघाटन पर उपस्थित महिलाओं ने शंख बजाकर शुभकामना दी. रक्तदाताओं के बीच कमेटी ने नाश्ता उपलब्ध कराया, वही रेड क्रॉस सोसाइटी ने प्रमाण पत्र का वितरण किया. रक्त दान शिविर रेड क्रॉस सोसाइटी के दिपक मित्रा, एस सरकार, आर के बर्मा, ब्लड बैंक के डॉक्टर एस झा, अभिषेक धल, जयदेव विश्वास, सुबीर बनार्जी, सबल राणा समेत अन्य की देखरेख में संपन्न हुआ. शिविर को सफल बनाने में बबलु शर्मा, गौतम दास, श्याम मांडी, पतित दास, मिथुन कर, मिठु हांसदा,नयना महंती, जेयस ठक्कड़, लखन मांडी, रसीद खान समेत अन्य ने अहम भूमिका निभाई है.




