
जमशेदपुर: बिहार विधानसभा चुनावों में परचम लहराने के बाद कहलगांव के भाजपा विधायक पवन यादव जमशेदपुर पहुंचे. वैसे वे यहां निजी दौरे पर आए हैं. मीडिया से बातचीत के क्रम में उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए गठबंधन को बेहद मजबूत और टिकाऊ है. यह सरकार अपना पूरा कार्यकाल करेगी. इस बार बिहार का सर्वांगीण विकास होने की बात कही. श्री यादव ने 19 लाख रोजगार के सवाल पर साफ तौर पर कुछ न बताते हुए केंद्र और राज्य सरकार को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में सार्थक पहल किए जाने की बात कहीं. उन्होंने बताया कि कुछ रोजगार केंद्र के सहयोग और कुछ बिहार सरकार उपलब्ध कराएगी. आने वाले दिनों में बिहार में विकास नजर आएगा.
कहलगांव की प्राथमिकताओं को गिनाते हुए उन्होंने नेशनल हाईवे को दुरुस्त करने एवं ऐतिहासिक विक्रमशिला विश्वविद्यालय को पुनर्जीवित करने के अलावा क्षेत्र में सिंचाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने की बात कही. कहलगांव विधानसभा सीट के लिए तीनों मुद्दे अहम हैं, और इन्हीं मुद्दों के कारण कांग्रेस के कद्दावर नेता सदानंद सिंह को अपनी सल्तनत से गंवानी पड़ी. इस बार सदानंद सिंह ने बेटे को चुनावी मैदान में उतारा था. पवन यादव ने कहलगांव से कांग्रेस के पारंपरिक सीट को छीनकर बीजेपी की छोली में डाली है. बिहार विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बीच हुए तीखी नोंकझोंक के सवाल पर श्री यादव ने तेजस्वी यादव पर सीधा हमला करते हुए कहा कि वे सदन की मर्यादा भूल गए हैं. चुनावी बयानबाजी सदन के अंदर नहीं होनी चाहिए.





