
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला के नक्सल प्रभावित पोड़ाहाट जंगल क्षेत्र के बंदगांव थाना क्षेत्र के सिंदिरबेड़ा जंगल में मंगलवार की देर शाम एक बार फिर पीएलएफआई नक्सली और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई. इस दौरान पुलिस व पीएलएफआई नक्सलियों के बीच कई चक्र फायरिंग भी हुई, लेकिन पुलिस को भाड़ी पड़ता देख पीएलएफआई नक्सलियों नें अंधेरा व जंगल का फायदा उठाते हुए भागने में सफल हुए. वहीं पुलिस ने नक्सलियों के पास हथियार समेत कई सामान बरामद किए है. सूचना के अनुसार अभी भी सर्च ऑपरेशन चला रखी है चाईबासा पुलिस, जबकि उन नक्सलियों को पुलिस कप्तान द्वारा तीन दिन पूर्व भी उसी जंगल में चेतावनी देते हुए आत्मसमर्पण करने को कहा गया था. नक्सली अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे .
इधर सुचना है की पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को घटनास्थल से गिरफ्तार किया गया है जिससे पुछ ताछ चल रही है. इधर घटना कि पुष्टि करते हुए पुलिस कप्तान अजय लिण्डा ने कहा है कि इस मामले में शीघ्र ही मामले की खुलासा कि जायेगी.विदित हो कि चक्रधरपुर अनुमंडल के एसडीपीओ नाथू सिंह मीणा ने नेतृत्व में यह ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इस सबंध में पुलिस कप्तान अजय लिण्डा से पूछे जाने पर बताया गया कि मंगलवार को देर शाम पुलिस व पीएलएफआई नक्सलियों के बिच बंदगांव थाना क्षेत्र के सिंदुरीबेड़ा जंगल में मुठभेड़ हुई है. तथा नक्सलियों द्वारा जंगल में हथियार और सामान छोड़ कर भागने में सफल रहा है. उन्होंने बताया कि घटनास्थल से बड़ा पिस्टल,वर्दी, पिठू तथा कई देशी पिस्तौल व जिंदा कारतुस बरामद की गई है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दो संदिग्धों से पुलिस पूछताछ कर रही है. वहीं चर्चा है कि दो संदिग्ध अवस्था में दो लोग पकड़े गयें है जिससे पुलिस पुछताछ कर रही है.



