
बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार साहु ने प्रखंड कर्मियों के साथ बैठक कर मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना का समीक्षा की. बैठक में मनरेगा के तहत् दीदी बाड़ी योजना हेतु पंचायतवार लक्ष्य निर्धारित किया गया, प्रखंड में आज 558 योजना संचालित करने हेतु निर्देश दिया और दो दिनों के अंदर 876 संचालित करने हेतु निर्देश दिया है. मेढ़बंदी योजना दो दिनों के अंदर 1803 योजना संचालित करने, शोकपिट प्रति पंचायत 50 और जल संचयन से संबंधित योजना प्रति पंचायत 05 संचालित करने के साथ ही पोटो हो खेल मैदान प्रति पंचायत 01-01 संचालित करने का निर्देश दिया है.
प्रत्येक पंचायत में प्रतिदिन 300 मानव दिवस का स्वृजन करने की बात कही है. प्रत्येक पंचायत में अधिक से अधिक महिला मजदूर को काम देने का निर्देश दिया है. प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी ली जिसमें स्थायी प्रतिक्षा सूची में बचे हुए लाभुक को जल्द से जल्द पंजीकरण कराने को कहा, पंचायत वार लंबित आवासों का समीक्षा की.साथ ही लंबित आवास को जल्द से जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया है. बैठक में सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, प्रखंड समन्वयक, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक समेत अन्य उपस्थित थे.



