
घाटशिला : राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जिला न्युक्लियस टीम ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सबसे पहले अनुंडल अस्पताल,घाटशिला का दौरा किया.टीम ने सबसे पहले उपचारित कुष्ठ रोगियों का वेलिडेशन किया, वहाँ पर जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ राजीव लोचन महतो ने सभी कुष्ठ संधारण पंजी का निरीक्षण किया. निरीक्षण के उपरांत उनके द्वारा संदिग्ध कुष्ठ रोगियों का संधारण पंजी को अधतन करने का निर्देश दिया गया.
उसके बाद टीम ने जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ अरविंद कुमार लाल के निर्देशानुसार बढ़ती ठंड को देखते हुए नवजीवन कुष्ठ आश्रम,लालडीह घाटशिला मे 20 कंबल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धालभूमगढ़ मे 15 कुल 35 कंबल कुष्ठ रोगियों के बीच वितरण किया. जिला के फिजियोथेरेपिस्ट राज कुमार मिश्रा के द्वारा उन्हें सेल्फ केयर की भी जानकारी दी गई.उन्हें गर्म चीजों को हाथों से ना पकड़ने और ठण्डे मे आग सेकने मे सावधानी बरतने की बात कही. एमपीडब्ल्यू सत्येंद्र कुमार और प्रबिर कुमार मंडल ने जरूरतमंदों के बीच दवाओं का वितरण किया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एजी प्रसाद, डॉ मयंक पांडेय, बीटीटी विमल महतो,घनश्याम बारीक, संजय चटर्जी, मनोज कुमार ने महत्वपूर्ण योगदान दिया.




