
चाकुलिया : चाकुलिया के डाक बंगला परिसर में शनिवार को पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा की एक बैठक विकास महतो की अध्यक्षता मे हुई. इस बैठक में प्रदेश कमेटी के निर्णय अनुसार आगामी 17 जनवरी को बहरागोड़ा के विधायक समीर माहंती के आवास घेराव करने का निर्णय लिया गया. बैठक में शिक्षकों ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन ने चुनावी सभा में घोषणा किया था कि अगर झामुमो की सरकार बनी तो राज्य के पारा शिक्षकों को स्थायीकरण किया जाएगा. कहा कि राज्य में झामुमो की सरकार बनी परंतु सरकार द्वारा पारा शिक्षकों को स्थायीकरण वेतनमान लागू करने का वादाखिलाफी के प्रति आक्रोश का संदेश विधायक आवास का घेराव किया जाएगा.
फिर भी सरकार पारा शिक्षकों की मांगों को नही मानती है तो 10 फरवरी को रांची मे मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा. सरकार बनने के पहले हेमंत सोरेन ने हर चुनावी मंच से पारा शिक्षकों को स्थायी वेतनमान देने का वादा किया था. आज सरकार के एक वर्ष पूरा होने के बावजूद भी हेमंत सरकार ने पारा शिक्षको के लिए कुछ नही किया. अब पारा शिक्षक 17 जनवरी से सरकार के खिलाफ आंदोलन का उलगुलान शुरू करने का निर्णय लिया है. मौके पर जिला सचिव गोविन्द गोप,अध्यक्ष पूर्ण हांसदा, शिवनाथ बारिक, लखिन्द्र मुंडा, शिव गिरी, कालीपद गोप, बाबलु दास, विधावती किस्कु, अनिता बेरा, पायो हेम्ब्रम, वन्या महतो, उषा महतो समेत अन्य शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे.



