
जमशेदपुर : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से चलाये जा रहे अंधापन निवारण अभियान के तहत 596वां नेत्र शिविर शहर की सामाजिक संस्थान जमशेदपुर आर्य समाज ट्रस्ट के संयोजन में 16 से 18 जनवरी तक बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में आयोजित किया जायेगा। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि 16 से 18 जनवरी तक आयोजित होने वाले नेत्र शिविर में 16 जनवरी को नेत्र रोगियों के आंखों की जांच की जायेगी तथा मोतियाबिन्द ग्रस्त नेत्र रोगियों का चयन ऑपरेशऩ के लिए किया जायेगा, जिन नेत्र रोगियों का चयन किया जायेगा, उनका ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण रविवार को नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. विवेक केडिया, डॉ. आनन्द सुश्रुत एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा किया जायेगा। सोमवार को ऑपरेशऩ कराये नेत्र रोगियों के आंखों की पट्टी खोलकर जांच की जायेगी तथा उन्हें दवा व चश्मा प्रदान कर विदा किया जायेगा।

















