
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना अंतर्गत एनएच- 33 पर शनिवार देर शाम भीषण सड़क हादसे में ओडिसा से छत्तीसगढ़ जा रही कार ग्यारह हजार के बिजली के खंबे से टकराकर पलट गई. वहीं इस टक्कर से पोल से बिजली का तार टूटकर गिर गया जिसकी चपेट में कार आ गया. वैसे स्थानीय लोगों की सूझबूझ से कार चालक को बाहर सुरक्षित निकाला गया. जिससे बड़ी घटना होने से टल गयी. फिलहाल स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई है.
[metaslider id=15963 cssclass=””]






