
जमशेदपुर : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से चलाये जा रहे अंधापन निवारण अभियान की कड़ी में आज 600वें नेत्र ज्योति यज्ञ का आयोजन स्व. शान्ति देवी सावा के पुण्य स्मृति में बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में किया गया। शिविर का उद्घाटन 204 नेत्र रोगियों की जांच के साथ जाने माने नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम ने किया। इस अवसर पर शिविर संयोजक सावा परिवार के सीमा सावा, जुगल-रेणु सावा, सुनील-सुनीता सावा, दीपक सावा, रौशन सावा, अमन सावा तथा आस्था उपस्थित थे। आज नेत्र जांच में 30 हायपर मैच्योर नेत्र रोगियों का चयन किया गया। सभी तरह से स्वास्थ्य जांच में उपयुक्त नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण रविवार 14 फरवरी को राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के ऑपरेशन थियेटर में जाने माने नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. विवेक केडिया एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा किया जायेगा। उद्घाटन समारोह में सभी का स्वागत राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के अध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल तथा रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर रेड क्रॉस के सक्रिय सदस्य राकेश मिश्र, प्रकाश मिश्र, श्याम कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थें।







