
बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार साहु ने प्रखंड कर्मियों के साथ बैठक कर आवास और मनरेगा योजना की समीक्षा की.बीडीओ ने आवास निर्माण से संबंधित वित्तीय वर्ष 2016-21 में स्वीकृत और प्रथम किस्त प्राप्त लाभुकों को 90 दिनों के उपरान्त भी द्वितीय किस्त भुगतान नहीं किये जाने पर संबंधित सभी पंचायत सचिव को एक सप्ताह के अंदर शत प्रतिशत जियो टैग और भुगतान करने का निर्देश दिया है.
वित्तीय वर्ष 2019-20 के सभी लंबित आवासों को एक सप्ताह के अंदर पूर्ण कराने की बात कही है. वित्तीय वर्ष 2016-19 के सभी लंबित आवासों में दैनिक संबंधिम पंचायतवार लक्ष्य अनुरूप आवास पूर्ण कराने का निर्देश दिया है वही बाबा साहेब भीमराव अम्बेदकर आवास योजना अन्तर्गत पंचायतवार कुल लंबित 36 आवासों में एक सप्ताह के अंदर 10 आवासों को पूर्ण कराने का निर्देश दिया है.
इंदिरा आवास योजना अन्तर्गत शेष सभी लंबित आवासों का दैनिक स्थल भ्रमण करते हुए पूर्ण कराने, मनरेगा के तहत पंचायत वार संचालित योजनाओं का समीक्षा की, जिसमें प्रति पंचायत कल तक 500 डिमांड और मानव दिवस में परिवर्तन कराने हेतु निर्देश दिया गया. साथ ही हरेक पंचायत में 05 सिंचाई कुंआ योजना संचालित करने की बात कही है. बैठक में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक समेत अन्य उपस्थित थें.



