
सरायकेला : सरायकेला जिला मुख्यालय से बुधवार को पोषण रथ को जिले के डीडीसी प्रवीण कुमार गागराई ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. समाज कल्याण विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त पहल पर यह रथ जिले के सभी प्रखंडों में जाकर लोगों को कुपोषण के प्रति जागरूक करेगा. साथ ही कुपोषित बच्चों का चिन्हीकरण कर उनका उपचार भी कराया जाएगा. एक सप्ताह तक चलनेवाले इस कुपोषण पखवाड़ा के दौरान नुक्कड़ नाटक और जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे.
[metaslider id=15963 cssclass=””]




