
जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सह मंत्री बन्ना गुप्ता की पहल पर घरों में बिजली की शुरुआत कर दी गयी है. इस कड़ी में लोगों को हर घर में मुफ्त बिजली कनेक्शन दिया जा रहा है. मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश पर राज्य सरकार के सौभाग्य योजना के तहत झुग्गी-झोपड़ी एवं अति पिछड़े लोगों को निःशुल्क बिजली कनेक्शन हेतु योजना आरम्भ की गई है. इस योजना के तहत पहले फेज में नि:शुल्क बिजली कनेक्शन का शुभारंभ सोनारी झाबरी बस्ती से किया गया. इस मौके पर सोनारी थाना कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष बंटी शर्मा, कार्यालय प्रभारी बबन शुक्ला, विद्युत प्रतिनिधि आनंद पांडेय, मनोज साहू, विधायक प्रतिनिधि संतोष सिंह, राजू सिन्हा, सुगू चौहान, दिलीप साव, कैलाश ठाकुर की देखरेख़ में युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा हैं.





