
जमशेदपुर : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और महाराणा प्रताप ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ चंदन सिंह रोटेले का जमशेदपुर में भव्य स्वागत किया गया. डॉ चंदन सिंह रोटेले अपने निजी दौरे पर परिवार के साथ झारखंड आये थे. यहां अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ एमएस सिंह मानस और अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन की अंतरराष्ट्रीय महामंत्री भारती सिंह ने डॉ चंदन सिंह रोटेले और उनकी धर्मपत्नी को सम्मानित किया. इस अवसर पर डॉ चंदन सिंह रोटेले के हाथों वीरांगना फाउंडेशन के द्वारा प्रकाशित कैलेंडर का भी लोकार्पण किया गया. इस दौरान डॉ एमएस सिंह मानस ने टाटा उद्योग समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा की स्वलिखित जीवनी “कर्मवीर” को भी उन्हे भेंट किया.




