
जमशेदपुर : केबुल बस्ती में शोभा सहाय ट्रस्ट द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें संस्था के अध्यक्ष सुनील सहाय ने संस्था में नए लोगो को जोड़ संस्था के विचार जन-जन तक पहुंचाने और आपसी भाईचारे का जुनून भरने की बात कही. वही कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित जयप्रकाश सिंह ने बताया कि होली मिलन आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने और एक दूसरे को खुशियां प्रदान करने का कार्य करती है. अत: हम सभी मिलकर आपसी भाईचारे को बढ़ाने का कार्य करें. ट्रस्ट इस दिशा में आगे बढ़ रहा है, बस आप सभी अपना सहयोग बनाये रखें. इस अवसर पर बतौर अतिथि श्रीनिवास तिवारी, ब्यूटी तिवारी, सुनील सहाय, जयप्रकाश राय, अप्पू तिवारी, दिनेश शाह, प्रमोद मिश्रा समेत अन्य ने भी अपने विचार रखे. कार्यक्रम मे अबीर-गुलाल, गीत-संगीत और नृत्य के साथ सोल्लास होली खेली गयी. आयोजन को सफल बनाने में ट्रस्ट की महासचिव खुशबु कुमारी, संयुक्त सचिव सोनम श्रीवास्तव, ममता सिंह, अनीता सिंह, रामलाल, नितेश सहाय, विकेश सहाय, सोनू कुमार, कमलेश सिंह, सौरभ, सौराज समेत सभी सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही.




