
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला के राजनगर अंतर्गत टांगर जोड़ा गांव के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं. बता दें कि टांगरजोड़ा गांव में लगभग 150 परिवार रहते हैं. पूरे गांव की आबादी करीब 950 है. पूरे गांव में 8 चापाकल हैं, लेकिन उनमें से 5 खराब पड़े हुए हैं. एक ही जलमीनार काम कर रहा है. एक टोला में केवल एक चापाकल के भरोसे लगभग 40 घरों के लोग पानी पीते है. बताते हैं कि जो चापाकल ठीक है उससे भी आधा घंटा में एक बाल्टी पानी निकलता है. ग्राम प्रधान अशोक कुमार गोप का कहना है कि सुबह लगभग 3:00 बजे से घर की महिलाएं लाइन लगी रहती हैं. रात के 10:00 बजे तक भी चापाकल के पास महिलाओं की कतार लगी रहती है. (नीचे भी पढ़ें)

ग्रामीणों का कहना है कि फिर भी अगर पानी नहीं मिलता है तो उन लोगों को तालाब से पानी लाना पड़ता है. उसके बाद घर में खाना पकाते हैं और पीने में भी तालाब का पानी ही उपयोग करते हैं.






