
जमशेदपुर : जमशेपदूर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत शिव सिंह बगान निवासी गणेश कुमार पर बस्ती के रहने वाले संतोष कुमार झा ने हसुआ से हमला कर घायल कर दिया. इस घटना में गणेश की पत्नी रेणु देवी और बेटा पीयूष कुमार भी घायल हो गए है. इधर घायल अवस्था में ही गणेश अपना इलाज कराने एमजीएम अस्पताल पहुंचा जहां उसके इलाज चल रहा है. गणेश की पत्नी रेणु के हाथ पर हमला किया गया था. घटना के संबंध में गणेश ने बताया कि उनका बेटा संतोष के घर पर गाय का दूध निकालने जाता है. वह आज भी गया था. संतोष घर पर चार गाय का दूध निकालने के लिए महीना 2400 रुपए देता है. पिछले दिसंबर से उसने रुपए नही दिए. जब बेटे ने रूपये की मांग की तो संतोष ने उसपर हमला कर दिया. पड़ोस के लोगो ने बताया कि संतोष उसके बेटे को मार रहा है. जब वे लोग बीच बचाओ करने गए तो संतोष ने उनपर भी वार कर दिया.





