
मेदिनीनगर (पलामू) : राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी के जिला कार्यालय में शुक्रवार को भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना की गई। कोरोना संक्रमण को देखते हुए युवा वाहिनी ने सभी आयोजन पूर्णतः स्थगित कर दिया था। स्थानीय हाउसिंग कॉलोनी स्थित युवा वाहिनी के जिला कार्यालय में संपन्न पूजा अर्चना में पूर्णतः सरकारी गाईडलाईन का अनुसरण किया गया। सेना के जिला उपाध्यक्ष पंडित नवीन पांडेय ने पुरोहित व जिला कार्यालय प्रभारी राहुल चौबे नें यजमान की भूमिका निभाई। इस क्रम में कहा गया कि सभी सदस्यों से आग्रह किया गया था कि सभी सदस्य अपने घर में ही पूजा-अर्चना करेंगें। इस वजह से सादगी भरे माहौल में पूजा-अर्चना की गई। पूजा-अर्चना में प्रदेश संरक्षक नवीन तिवारी, मुकेश तिवारी, आशीष भारद्वाज, जिला संरक्षक रवि शर्मा, किशोर दूबे, जिला सचिव मधुकर शुक्ला, जिला प्रवक्ता आशुतोष तिवारी ब्राह्मण, नगर मंत्री ज्ञानेश तिवारी व लेस्लीगंज उपाध्यक्ष दीपक गिरि शामिल थे।





