
जमशेदपुर : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा पीड़ित मानवता की सेवा के अभियान को जारी रखते हुए आज कोविड-19 लॉकडाउन के कारण आजीविका की मार से जूझ रहे बर्मामाईन्स कैरेज कॉलोनी में निवास करने वाले किन्नर परिवारों के बीच जरूरत का कच्चा राशन सामग्री पहुंचाया गया, रेड क्रॉस के सदस्य अनुपम सिंहा, राधेश्याम कुमार ने जाकर किन्नर परिवारों के बीच चावल, दाल एवं राशन के अन्य जरूरी सामानों को वहां रहने वाले किन्नर परिवारों को सौंपा। जरुरतमंद परिवारों ने रेड क्रॉस की टीम का आभार व्यक्त किया।
[metaslider id=15963 cssclass=””]



