
जमशेदपुर : कोरोना महामारी को रोकने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है. राज्य सरकार ने इसके लिए स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की घोषणा की. रविवार से स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह में सख्ती की शुरुआत हो गई. सख्ती के पहले दिन जिले में 72 लोग बिना मास्क के पकड़े गए. इन लोगों से प्रशासन ने कुल 36 हजार रूपए जुर्माना भी वसूल किया और सख्त हिदायत दी कि मास्क पहनकर ही घर से निकले. वहीं अगर बात पुरे राज्य की कि जाए तो सख्ती के पहले दिन पूरे राज्य में 911 लोग बिना मास्क के पकड़े गए जिनसे कुल 3,71,260 रुपए जुर्माना वसूला गया है. सोमवार से सख्ती और बढ़ा दी जाएगी. इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है.




