
जमशेदपुर : जमशेदपुर में कोरोना काल के दौरान कई संस्थाओं ने मदद के लिए अपना हाथ आगे बढाया है. इसी हाथ में एक हाथ है सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधन कमिटी का. सीजीपीसी द्वारा कोरोना काल में कोविड केयर सेंटर का संचालन किया जा रहा है. इधर सेंटर में साफ सफाई कर्मियों के योगदान देना बंद करने के बाद कमिटी ने खुद ही साफ सफाई का जिम्मा अपने ऊपर ले लिया है. सीजीपीसी के प्रधान गुरमुख सिंह मुखे, चैयरमैन तरसेम सिंह, दलजीत सिंह दल्ली,सरदुल सिंह, हरविंदर सिंह मंटू, अजीत सिंह गंभीर, सुरजीत सिंह सरबजीत सिंह, हरदयाल सिंह, अजायब सिंह, मंजीत सिंह संधू,सुखविंदर सिंह जसबीर सिंह,गुरजीत सिंह संटी, पदरी दलजीत सिंह बील्ला, हरजीत सिंह, दीपक सिंह गिल, समेत सभी लोग साफ सफाई के कार्य में लग गए है. इधर कोरोना काल में सोमवार से सीजीपीसी द्वारा जरूरतमंदों को राशन भेजने मां भी कार्य शुरू किया जा रहा है. गुरमुख सिंह मुखे ने बताया कि आज से वैसे-वैसे परिवारों को सैंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर की तरफ घरों पर राशन उपलब्ध कराया जाएगा जो लोग प्रतिदिन मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे आज उनकेे सामने गंभीर संकट आ गया है वैसी परिस्थितियों में सैंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर द्वारा निर्णय लिया है कि गरीबों के बीच राशन उपलब्ध कराया जाए. वहीं करोना मरीजों के घरों भोजन पहूंचाना जारी रहेगा.





