
जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत हयातनगर में में असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव करने और मारपीट करने के मामले में उलीडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. इस मामले में नूरजहां खातून ने पांच लोगों को आरोपी बनाते हुए मामला दर्ज कराया है. आरोपियों में इरशाद, समीर, फहद उर्फ नेपाली, सोहेल और बंटी शामिल है. नूरजहां ने बताया कि सभी ने उसके घर पर घुसकर तोड़फोड़ की और मारपीट भी की. उन्होंने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराया है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर सभी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. बता दे कि उलीडीह थाना अंतर्गत हयात नगर निवासी रियाज और इरशाद के बीच गाय चोरी को लेकर विवाद हुआ था. इरशाद द्वारा गाय चोरी की गई थी. ये सारी घटना रियाज के घर पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी. जहां से सभी को गाय चोरी का पता चला था. इसी को लेकर इरशाद ने शनिवार रात को बंटी, फहद और समीर के साथ मिलकर रियाज के घर पर पथराव कर दिया था.






