
चाकुलिया : कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए सरकार द्वारा पारित नियमों को पालन कराने के लिए चाकुलिया की प्रशासन हर संभव प्रयास कर रही है. स्थानीय पदाधिकारी लगातार शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाले साप्ताहिक हाट पहुंचकर सरकार द्वारा पारित नियमों की जानकारी देकर लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने की जानकारी देकर लोगों को जागरूक कर रहे है. पदाधिकारियों ने पंश्चिम बंगाल सीमा से सटे जोड़ाम गांव में लगने वाले साप्ताहिक हाट पहुंचकर दुकानदार और ग्रामीणों को सोशल डिस्टेंस का पालन करवाया और लोगों को जानकारी देकर जागरूक किया. मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी देव कुमार और एएसआई जयकांत कुमार और पितंबर मंडल ने लोगों के बीच मास्क का वितरण किया. वही ग्रामीण क्षेत्र के शांतिनगर और कुचियाशोली गांव में खुली कपड़ा, चप्पल और अन्य दुकानों के दुकानदार को फटकार लगाते हुए बंद कराया. मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने सभी दुकानदारों को चेतावनी दिया कि सरकार द्वारा दी गई गाइड लाइन का पालन करे, अनावश्यक वस्तु के दुकानों को बंद रखें, दोबारा दुकान खुली पाई गई तो संबंधित दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी. वही लोगों को सरकार द्वारा पारित नये नियमों की जानकारी देकर कहा कि कल से कोई भी ग्रामीण अनावश्यक रूप से घर से बाहर ना निकले, कहा कि अगर किसी भी ग्रामीण को घर से बाहर जाना हो तो ई-पास बनवायें और तभी घर से बाहर जायें. उन्होंने कहा कि जांच के क्रम में अनावश्यक रूप से या बगैर ई पास लिए बाहर घूम रहे लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी.




