
शार्प भारत डेस्कः अरब सागर में चक्रवती तूफान ताऊते के कारण कई राज्यों में अर्ल्ट जारी कर दिया है. इसके साथ ही ताऊते का असर झारखंड में देखने को नहीं मिलेगा. वही झारखंड में आज शाम कई जगहों पर बादल छाए रहने और बूंदा-बांदी आसार है. मौसम विभाग के अनुसार चक्रवती तुफान ताऊते का असर कई राज्यों में सोमवार शाम से लेकर 19 मई तक असर देखने को मिल सकता है. इसी के साथ प्री-मॉनसून के साथ बारिश व वज्रपात हो सकती है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अरब सागर में उठे चक्रवती तूफान का असर झारखंड समेत पूरा राज्यों में बेदह कम देखने को मिलेगा. इसी के साथ पड़ोसी राज्यों में इस तूफान का असर के कारण झारखंड के मौसम में भी बदलाव देखने को मिलेगे. मालूम हो ताऊते का असर अरब सागर के गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक समेत सात राज्यों में इस तूफान का बेहद बुरा असर रहेगा.




