
जमशेदपुर: जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना लाल बिल्डिंग के पास गुरुवार की शाम को चाकूबाजी और ईट से मारपीट मामले में सोमवार को पीड़ित पक्ष एसएसपी कार्यालय पहुंचे. इस दौरान उन्होंने एसएसपी से मिलकर मामले की निष्पक्ष रूप से जांच की मांग की है. पीड़ित शर्मिला देवी ने बताया कि पड़ोस के रहने वाली खुशबू कुमारी अपने शादी तोड़वाने का आरोप लगाते हुए मारपीट करने पहुंची थी. इस दौरान खुशबू की मां शांति देवी, पिता ब्रह्मदेव पाठक और बेटा विशाल भी उनके साथ मौजूद थे. सभी ने उनके साथ मारपीट की. इस घटना में उनकी सहेली प्रियंका को भी चोटें आई थी. इस मामले में उन्होंने बागबेड़ा थाना में मामला दर्ज कराया है. इधर शिकायत दर्ज होते ही आरोपी उन्हे केस उठाने को लेकर धमकी दे रहे है. केस नही उठाने पर जान से मारने तक की धमकी दी जा रही है.





