
जमशेदपुरः एनटीटीएफ के स्थानीय केंद्र आरडी टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर गोलमुरी के द्वारा फ्रंटलाइन वर्कर्स व पुलिस कर्मियों के बीच खाने की सामाग्री बांटी गई. खाने की सामाग्री में पानी की बोतल, चिप्स, बिस्कुट और कोल्ड ड्रिंक की बोलत शामिल थी. इस कार्य के तहत जितने भी स्वास्थ्य कर्मचारी व पुलिस कर्मी है, उनके कार्य को बढ़ावा देने व प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें सहायता दी जा रही है. इस मुश्किल वक्त में दिन रात अपने कार्य में लगे रहना, बेहद सराहनीय है.सभी स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिस कर्मियों के बीच 300 से अधिक समाग्री बांटा गया. इस पहल को पूर्ण करने में कॉलेज के प्रधानाचार्य सतीश जोशी व समिति सदस्य आशीष श्रीवास्तव, लक्ष्मण सोरेन, मिस्टर मंजर आदि लोग शामिल थे.




