
जमशेदपुर : भाजपा के रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश से जिला परिषद के उपाध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजकुमार सिंह ने मुलाकात की. उनके साथ मेघलाल टुडू, पंकज सिन्हा, त्रिदिब चट्टाराज भी मौजूद थे. इस मौके पर पार्टी की गतिविधियों पर चर्चा की गयी. इस मौके पर राजकुमार सिंह ने अपने द्वारा पार्टी से संबंधित गतिविधियों एवं जिला परिषद उपाध्यक्ष के रूप में किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी. इसके बाद वे पार्टी विधायक दल के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी से उनके रांची स्थित आवास में मुलाकात कर आशीर्वाद लिया तथा उन्हें किसान मोर्चा के संगठनात्मक तथा जिला परिषद क्षेत्र में उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों से अवगत कराया.




