
जमशेदपुर : जमशेदपुर के उपायुक्त कार्यालय के सामने नो पार्किंग जोन है. लेकिन लगातार गाड़ियों की भीड़ लग रही है. इसको देखते हुए आज ट्रैफिक डीएसपी नो पार्किंग जोन में लगी सभी गाड़ियों को उठाकर थाना ले गये और फाइन करने के बाद सभी को छोड़ा गया. आपको बता दें इससे पहले भी अभियान चला था, लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के नेताओं की गाड़ियों को नहीं उठाया गया था. उसके बाद बवाल शुरू हुआ फिर नो पार्किंग जोन में गाड़ी लगने लगी. एक बार फिर उपायुक्त के आदेश पर उपायुक्त कार्यालय के सामने गाड़ियों की भीड़ लगी रहती है. इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने नो पार्किंग जोन में गाड़ी को पर कार्रवाई शुरू कर दी है.




