
जमशेदपुर:जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत मनीफिट निवासी अमित कुमार रजक को पुलिस ने पत्नी के साथ दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. इस मामले में अमित की पत्नी दीक्षा कुमारी ने टेल्को थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. अमित के भाई कृष्णा ने बताया कि दीक्षा से भाई की शादी 26 अप्रैल को ही हुई थी. अमित लोको पायलट है और दीक्षा पोटका की सीएचओ है. उन्होंने बताया कि शादी के बाद से ही दीक्षा का व्यवहार ठीक नहीं है. जब अमित अपने काम पर जाता है तो दीक्षा घर में बिना बताए घर से निकल जाती थी. सोमवार को अमित ने उसे पकड़ा और इस बात को लेकर दोनो के बीच बहस हो गई थी. इसी बात लेकर दीक्षा ने टेल्को थाना में शिकायत कर दी. बुधवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है.



