
जमशेदपुरः जमशेदपुर व आस पास के क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का अनुमान है. कहीं छीटपुर बारिश हो सकती है, लेकिन उमस से लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रांची, बोकारो, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज में कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना है. बारिश के साथ आकाशीय बिजली भी होगी. इसके साथ ही शेष जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. मौसम विज्ञान के मुताबिक शुक्रवार को राजधानी रांची में बादल छाए रहेंगे और इसके साथ ही बारिश होगी. जमशेदपुर में गुरुवार को 8 एमएम बारिश रिकॉर्ड किया गया है. वहीं जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा.




