
रांचीः कोरोना के नये म्यूटेंट की जांच की बाधता को देखते हुए रिम्स रांची में कोबास की 6800 मशीन पहुंच गयी है. यह मशीन रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग को प्राप्त हुई है. इसके विशेषज्ञों का मानना है कि देश में कोबास मशीन से न केवल कोरोना के नये म्यूटेंट का पता लगाया जा सकता है, बल्कि इस मशीन के जरीये अन्य वायरस की जांच करने में भी आसानी होगी. इस मशीन के जरीए एक दिन में करीब 1200 सैंपल की जांत की जा सकती है. इस मशीन की जरूरी पार्टेस के इंस्टॉल होते ही यह काम शुरू कर देगा. इस मशीन को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों को भी प्रशिक्षित किया गया है. कोबास मशीन से इस माह के अंत तक जांच की उम्मीद की जा रही है. गौरतलब है कि कोरोना महामारी की तीसरे लहर को देखते हुए रिम्स व स्वास्थ्य विभाग कोरोना की तैयारी में जुट गया है.



