
जमशेदपुरः नवरात्रि के पहले दिन प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के कुमारेश हाजरा ने 17वीं बार सिंगल डोनर प्लेटलेट्स यानी एसडीपी रक्तदान करते हुए अपने 56वां स्वैच्छिक रक्तदान के आंकड़े को पूर्ण किया. वहीं प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के सिंगल डोनर प्लेटलेट्स रक्तदान के क्षेत्र में 216वां रक्तदान के आंकड़े को भी पूर्ण कर लिया. जहां नवरात्रि के शुरुआत से ही कलश स्थापना के साथ-साथ कई घरों एवं समाज में पूजा की विधिवत शुरुआत हो जाती है. वहीं धरातल पर कार्य करने वाली संस्था प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन नवरात्रि के पावन अवसर पर नौ दिनों तक प्रतिदिन समाज सेवा के क्षेत्र में एक अलग अलग अभियान चलाकर इस कोरोना जैसी भीषण महामारी के संकट के समय अपने कर्तव्य का पालन करते हुए श्रीश्री मां दुर्गा को समर्पित कर रहा है. इससे पूरे समाज में जरूरतमंदों तक पहुंच अपनी सेवाएं प्रदान कर सके. इस अवसर पर जमशेदपुर ब्लड बैंक के जीएम संजय चौधरी, जमशेदपुर ब्लड बैंक के तकनीशियन मनोज, शुभोजीत, सुदीप प्रमाणिक, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के निदेशक अरिजीत सरकार एवं सुमन दास शर्मा उपस्थित थे.



