जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची बसंत टॉकीज के सामने स्थित पुराने श्री हनुमान मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य को रोकने के लिए टाटा स्टील के लैंड डिपार्टमेंट और सिक्यूरिटी की टीम पहुंच गयी. काफी पुराने इस हनुमान मंदिर का जीर्णोद्धार का काम चल रहा है. वहीं, आसपास टाटा स्टील द्वारा भी काफी काम कराया जा रहा है. इसी बीच अचानक से लैंड डिपार्टमेंट और सिक्यूरिटी के पदाधिकारी और कर्मचारी वहां पहुंच गये और हनुमान मंदिर में चल रहे काम को रोकने का प्रयास किया. सूचना पाते ही हिंदूवादी संगठनों के लोग वहां पहुंच गये. विश्व हिंदू परिषद के नेता अरुण सिंह, चिंटू सिंह समेत तमाम लोग वहां इस कार्रवाई का विरोध किये और उनको चेताया कि इस तरह धार्मिक आस्था के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश नहीं करें नहीं तो वे लोग किसी भी हद तक जायेंगे. आपको बता दें कि साकची बसंत टॉकीज के सामने काफी पुराना मंदिर है, जिस मंदिर में बजरंग बलि की स्थापना करीब 30 साल पहले की गयी थी. आज उसमें चल रहे अपने चाहरदिवारी के भीतर की कार्रवाई को रोकने की कोशिश का विरोध किया गया. इसको लेकर लोगों में काफी गुस्सा है.






