
जमशेदपुरः धनतेरस, दीपावली व छठ पर्व के पूर्व मानगो में पानी की सप्लाई नहीं होने से लोगों को साफ सफाई सहित जरूरी कार्यों में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी भाजपा नेता विकास सिंह को दी. उन्होंने जल्द ही पेयजल स्वच्छता विभाग के अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर लोगों की समस्याओं से अवगत कराया. शंकोसाई, रोड नंबर 1 से लेकर पांच तक, सुभाष कॉलोनी, टीचर्स कॉलोनी पोस्ट ऑफिस रोड, गुरुद्वारा रोड आदि स्थानों में पानी की सप्लाई कल रात से नहीं हो रही है. दीपावली त्योहार में सभी लोग अपने घर की साफ सफाई करते हैं ऐसे में पानी की सप्लाई नहीं होने से साफ सफाई में बहुत दिक्कत हो रही है. (नीचे भी पढ़े)
विभाग के कनीय अभियंता ने बताया कि वॉल्व स्लिप हो जाने के कारण आपूर्ति बंद हो गई है लगभग 5000 घरों में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है. वॉल्व बनाने का काम चल रहा है. आज तक वॉल्व बन जाने की बात कही. विकास सिंह ने कहा पेयजल स्वच्छता विभाग के लापरवाही का खामियाजा लोगों को पर्व समय भुगतना पड़ रहा है. उनका कहना है कि अगर किसी तरह की दिक्कत होती है तो विभाग को पहले जानकारी दे देनी चाहिए ताकि लोग वैकल्पिक व्यवस्था कर सके. भाजपा नेता विकास सिंह ने मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी से टैंकर से जलापूर्ति कराने की बात कही.



