
जमशेदपुर : झारखंड सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा व्यवसायी वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए धनतेरस और दीवाली के पहले वीकेंड लॉकडाउन व रात्रि 8:00 बजे दुकानों को बंद करने की बाध्यता समाप्त किए जाने पर साकची बाजार के व्यवसायियों के संगठन रिटेल मर्चेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने रविवार को एक बैठक की। बैठक में एसोसिएशन की ओर से मंत्री बन्ना गुप्ता के प्रति आभार व्यक्त किया गया। बैठक के दौरान साकची क्षेत्र में नव पदस्थापित थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश सिंह को तुलसी का पौधा भेंट कर स्वागत व अभिनन्दन किया गया। थाना प्रभारी के साथ धनतेरस एवं दीवाली के अवसर पर बाजार में विधि-व्यवस्था बहाल रखने के लिए अतरिक्त पुलिस बल की मांग के साथ ही बाजार से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गयी। बैठक में अध्यक्ष सोमनाथ तिवारी, महासचिव संदीप बर्मन, मनीष अग्रवाल, किशोरी लाल वर्मा, अनंत बर्मन, अर्जुन वर्मा, सुरेश चौधरी, सुमन दास, धवल गोहेल, मनीष सिंह व अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।



