
चाकुलिया : भाजपा प्रदेश नेतृत्व के तय कार्यक्रम के अनुसार जिलाध्यक्ष सौरव चक्रवर्ती के निर्देश पर बहरागोड़ा और चाकुलिया मंडल कमेटी ने प्रखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर बीडीओ के नाम 14 सूत्री मांग पत्र सौंपा। भाजपाइयों ने ज्ञापन सौंपकर पंचायत चुनाव अबिलम्ब कराने सहित अन्य 14 सूत्री मांगों से बीडीओ को अवगत कराया। (नीचे भी पढ़ें)

इस कार्यक्रम में कार्यक्रम प्रभारी सह जिला महामंत्री देबदत्त साव, बहरागोड़ा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर, बरसोल मंडल अध्यक्ष आशीष महापात्र, महामंत्री भक्तिश्री पांडा एबं उत्पल पैरा, एसटी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नंदकिशोर सिंह, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दीपंकर साव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हेमकांत भुइयां, जिला कार्यसमिति सदस्य असीम कुंडू, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष गौतम बासुरी, उपाध्यक्ष स्वरूप पाणिग्राही, मिहिर दलाई, माणिक राय, मनोज पाल, चाकुलिया में मंडल अध्यक्ष शतदल महतो, हरि साधन मल्लिक, गोपन परिहारी, बाघराय मांडी, दुर्गा गिरि समेत अन्य उपस्थित थे।






