जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व प्रवक्ता औऱ भाजपा के बड़े नेता अमरप्रीत सिंह काले के बड़े भाई सरदार त्रिलोचन सिंह का रविवार को निधन हो गया. वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे. त्रिलोचन सिंह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे. वे अपना भरा पूरा परिवार छोड़ गए है. उनका अंतिम संस्कार सोमवार को किया जायेगा. (नीचे भी पढ़ें)
अमरप्रीत सिंह काले ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा है “अभिभावक, हमारे वीरजी (बड़े भैया) सरदार त्रिलोचन सिंह जी (पम्मी भाई) हमें आज धोखा देकर सदा के लिए चले गए. आज अभी मेदांता हॉस्पिटल, गुरुग्राम में उन्होंने अपनी अंतिम श्वास ली. मन इस सत्य को स्वीकार नहीं कर पा रहा है. उनकी यादें, उनका स्नेह, उनका अपनापन और उनका आशीर्वाद सदैव हमारे हृदय में जीवित रहेगा. वीरजी, आपकी कमी हमेशा खलेगी. आप हमारे दिल में हमेशा जीवित रहेंगे. वाहेगुरु सच्चे- पातशाह जी मेहर करें.”




